फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One District-One Wetland scheme will promote eco-tourism in Bundelkhand.

Banda News: बुंदेलखंड में ईको-पर्यटन को बढ़ावा देगी वन डिस्ट्रिक-वन वेटलैंड योजना

Sun, 01 Feb 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 01 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
One District-One Wetland scheme will promote eco-tourism in Bundelkhand.
फोटो - 05 महोबा का कीरत सागर तालाब। संवाद
पांच जिलों में कुल 1664 वेटलैंड्स चिह्नित, 1264 का सत्यापन और जीएपीएस मैपिंग का कार्य पूरा
विज्ञापन

बांदा। कभी सूखे और जलसंकट के लिए जाना जाने वाला बुंदेलखंड क्षेत्र अब अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के माध्यम से ईको-पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार वन डिस्ट्रिक्ट-वन वेटलैंड योजना की शुरुआत करने जा रही है। जिसका उद्देश्य प्रत्येक जिले में एक प्रमुख वेटलैंड का संरक्षण, पुनर्जीवन और विकास करना है। इस योजना के तहत बुंदेलखंड के पांचों जिलों में कुल 1646 वेटलैंड्स चिह्नित की गई हैं। जिनमें से 1264 का सत्यापन और जीपीएस मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है।

वन डिस्ट्रिक्ट-वन वेटलैंड योजना वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) की तर्ज पर लागू की जाएगी। इसका मुख्य लक्ष्य वेटलैंड्स को अतिक्रमण से मुक्त कराना, उनकी जैव विविधता की रक्षा करना और उन्हें ईको-पर्यटन के हब के रूप में विकसित करना है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय समुदायों के लिए आजीविका के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन



परियोजना के अनुसार प्रत्येक जिले से एक प्रमुख वेटलैंड का चयन किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया में ईको-टूरिज्म, पारिस्थितिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व को प्राथमिकता दी जाएगी। वन विभाग वेटलैंड्स से संबंधित विस्तृत जानकारी, जैसे कि जिला, रेंज, स्थल का नाम, वेटलैंड का नाम व क्षेत्रफल, प्रकार (शहरी, अर्द्धशहरी या ग्रामीण), जीपीएस कोऑर्डिनेट्स एक निर्धारित प्रारूप में जमा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वेटलैंड क्या हैं
वेटलैंड जिन्हें आर्द्रभूमि या नमभूमि भी कहा जाता है। ऐसे क्षेत्र हैं जहां उथले पानी में जलीय जीव-जंतु और वनस्पतियां पाई जाती हैं। इनमें प्राकृतिक या कृत्रिम, स्थायी या अस्थायी रूप से जल की उपस्थिति वर्ष भर बनी रहती है। इन क्षेत्रों का तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है और आर्द्रता अधिक होती है। वेटलैंड्स एक महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं। जिसमें दलदल, मैंग्रोव, झीलें और धान के खेत शामिल हो सकते हैं। ये न केवल पानी को शुद्ध करने में सहायक होते हैं, बल्कि भूजल को रिचार्ज करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



ईको-पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय आजीविका

इस योजना के सफल कार्यान्वयन से बुंदेलखंड की प्राकृतिक संपदा को एक नई पहचान मिलेगी। चिह्नित वेटलैंड्स को इको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने से विदेशी और घरेलू पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। कभी सूखे की मार झेलने वाले इस क्षेत्र के लिए यह एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम साबित हो सकता है।




-चिह्नित वेटलैंड की सूचना लखनऊ भेजी जा चुकी है। वहीं वेटलैंडों को चिह्नित करने के साथ उनका सीमांकन जीपीएस के साथ किया जा रहा है। महज 25 प्रतिशत काम शेष है।
मनोज कुमार शुक्ला, वन संरक्षक, चित्रकूटधाम वृत्त, बांदा
----
बुंदेलखंड में वेटलैंड्स की वर्तमान स्थिति



जिला
कुल वेटलैंडों की संख्या
सीमांकन स्थिति
चिह्नित वेटलैंड



बांदा
604
461 मरौली झील



चित्रकूट
434
306
राजापुर बछरन गांव बड़ा तालाब



हमीरपुर
241
203 ममना वेटलैंड, हमीरपुर



महोबा
265
212 कीरत सागर, महोबा



जालौन 102
82 अजनारा उरई



कुल
1646
1264
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed