फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One died due to collision between vehicle and bike

Banda News: वाहन और बाइक में टक्कर होने से एक की मौत

Mon, 29 Sep 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 29 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
One died due to collision between vehicle and bike
फोटो- 07 अभिषेक। स्रोत-परिजन।
फोटो- 07 अभिषेक। स्रोत-परिजन।
विज्ञापन

-------------------------------------------



-बदौसा थाना क्षेत्र के बगलनपुरवा तुर्रा पुल के पास हुआ हादसा
-दो अन्य किशोर घायल, परिजनों ने नहीं कराया शव का पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा (बांदा)। देवी प्रतिमाओं के दर्शन करने निकले बाइक सवार तीन नाबालिग चचेरे भाइयों को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर घायल हो गए। उन्हें कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि उनका पुत्र अभिषेक उर्फ राज (16) अपने चचेरे भाइयों अर्जुन (15) और पंकज (13) के साथ रविवार की देर शाम देवी प्रतिमाओं के दर्शन करने के लिए बाइक से अतर्रा जा रहे थे। बाइक पंकज चला रहा था। उसके पीछे अर्जुन और सबसे पीछे अभिषेक बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के बगलन पुरवा तुर्रा पुल के पास सामने से आए वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को अतर्रा सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टर ने अभिषेक उर्फ राज को मृत घोषित कर दिया। अभिषेक फतेहगंज इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। हादसे में घायल अर्जुन 11वीं का छात्र व पंकज ने पढ़ाई छोड़ दी है।

तीनों के पिता मजदूरी करते हैं। अभिषेक की मां सीमा देवी, अर्जुन की मां धनपत देवी और पंकज की मां संगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। अभिषेक के पिता लक्ष्मीप्रसाद व अन्य परिजनों ने थाने में पोस्टमार्टम न कराने का लिखित प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
हादसे के समय बाइक चालक पंकज ने हेलमेट नहीं पहना था। बदौसा थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि पिता ने पोस्टमार्टम न कराने के लिए लिखित दिया था। इस वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed