{"_id":"6605ca5217d614190e08d656","slug":"one-dead-three-injured-in-collision-between-two-bikes-banda-news-c-212-1-bnd1003-108649-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चमरहा गांव निवासी दीपक शुक्ला (25) अपने चचेरे भाई पिंकू के साथ बुधवार शाम मौदहा दवाई लेने जा रहा था। अछरौड़ गांव के पास से उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इससे दूसरी बाइक में सवार गयादीन समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन