फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One arrested for trying to rob a jewelery center

बांदाः आभूषण केंद्र में लूट की कोशिश में एक गिरफ्तार

Tue, 13 Sep 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
One arrested for trying to rob a jewelery center
बांदा। शहर के वीआईपी इलाके में स्थित आभूषण केंद्र में लूट की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत पुलिस की चार टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

एसपी अभिनंदन ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि 7 सितंबर की शाम को इंदिरा नगर स्थित आदर्श आभूषण केंद्र में बाइक सवार तीन युवकों ने तमंचे के बल पर लूट की कोशिश की। लेकिन सफल नहीं हो सके। भीड़ जुटने पर आरोपी भाग निकले। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें और एसओजी लगाई गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने केन नदी पुल के पास शहर के आजाद नगर निवासी सिराज हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर तमंचा व दो कारतूस और घटना में शामिल बाइक बरामद की। दो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

बताया कि पकड़ा गया आरोपी घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों का इंतजार कर रहा था। तभी दबोच लिया गया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का आपराधिक इतिहास है। गैंगस्टर, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट सहित कोतवाली नगर और चित्रकूट में लगभग 21 केस दर्ज हैं। सबसे ज्यादा केस आर्म्स एक्ट के हैं। वार्ता के दौरान एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ नगर अंबुजा त्रिवेदी उपस्थित रहीं। टीम में एसओजी प्रभारी राकेश कुमार तिवारी, एसआई प्रमोद कुमार, मयंक चंदेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed