फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Murdered by a friend with an axe.

Banda News: दोस्त ने ही कुल्हाड़ी से हमला कर की थी हत्या

Tue, 13 Oct 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Murdered by a friend with an axe.
बांदा। महोखर में भोला उर्फ दर्शन की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त गोविंद उर्फ गुड्डन को गिरफ्तार किया है। दोनों की दोस्ती थी और आए दिन गुमटी पर साथ बैठते थे। साथ में शराब भी पीते थे। वारदात वाले दिन भी दोनों ने शराब पी थी। इस दौरान हुए विवाद में आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर भोला की हत्या कर दी और भाग निकला।
विज्ञापन

घटना सात अक्तूबर की शाम कोतवाली देहात क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास एक गुमटी पर हुई थी। नौ अक्तूबर को महोखर निवासी संजीव कुमार ने अपने भतीजे भोला पुत्र जगनंदन की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने की सूचना दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

13 अक्तूबर को मुखबिर की सूचना पर गोविंद को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों की दोस्ती थी और साथ में बैठकर शराब भी पीते थे। पुलिस के अनुसार, भोला की पत्नी इसका विरोध करती थी। इसी बात पर वारदात वाले दिन भोला ने पत्नी को गाली-गलौज कर भगा दिया था। इसके बाद गुमटी पर पहुंचे गोविंद और भोला ने साथ में शराब पी। बाद में दोनों के बीच पत्नी से झगड़े को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान गोविंद ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे भोला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।

---
पत्नी पर शक के बाद सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
शुरुआती जांच में पुलिस को मृतक की पत्नी पर शक था, लेकिन जांच में यह साबित नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और करीब 20 किलोमीटर के क्षेत्र में छानबीन की। एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। सीओ सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि एक कैमरे में आरोपी कैद हुआ था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed