फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Female students became BSA and Principal for a day.

Banda News: छात्राएं बनीं एक दिन की बीएसए और प्रधानाचार्य

Wed, 14 Oct 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Female students became BSA and Principal for a day.
बांदा। आत्मविश्वास, नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार को दो छात्राओं को एक दिन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बड़ोखर खुर्द की कक्षा आठ की अंशु सिंह को बीएसए और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महुआ की कक्षा 11 की पलक को सांकेतिक प्रधानाचार्या बनाया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति के अंतर्गत हुआ।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में अंशु सिंह ने आवश्यक पत्रावलियों और अभिलेखों का निरीक्षण किया। जनसुनवाई के तहत आने वाली समस्याओं को सुना और उसके निराकरण के निर्देश दिए। पलक ने प्रार्थना सभा में भाग लिया। मध्याह्न भोजन व्यवस्था का निरीक्षण कर कक्षाओं का भ्रमण किया। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य रजनी गुप्ता, शिक्षिकाएं नीतू, दिव्या जैन, शिवानी द्विवेदी, नमिता, रीतू और सुधा प्रिया सहित छात्राएं और कुछ अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed