फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One and a half lakh centers will be built in the country for yoga

योग के लिए देश में बनेंगे डेढ़ लाख सेंटर

Thu, 12 Sep 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
One and a half lakh centers will be built in the country for yoga
One and a half lakh centers will be built in the country for yoga - फोटो : BANDA
बांदा। प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिली है। भारत सरकार देश में डेढ़ लाख वेलनेस सेंटर स्थापित कर रही है। इनमें योग शिक्षक रखे जाएंगे। व्यक्ति के बौद्धिक, मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास के लिए योग आवश्यक है। इससे असाध्य बीमारियां भी ठीक हो रही हैं। भारत सरकार योग को पाठ्यक्रमों में शामिल करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन

यह बात गुरुवार की सुबह यहां जीआईसी ग्राउंड में आयोजित विशाल सामूहिक योग में देश के ख्याति प्राप्त योगाचार्य और स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान, बंगलूरू के कुलाधिपति डा. एचआर नागेंद्र ने अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि अगले योग दिवस पर देश के 50 करोड़ लोग योगाभ्यास करें। उन्होंने कहा कि योग जीवन जीने की कला है। इसे कर्मयोग के रूप में अपनाएं।
विज्ञापन

यहां सामूहिक योगाभ्यास शिविर के मेेजबान डीएम हीरालाल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति से ही देश आगे बढ़ता है। दक्षिण कोरिया इसकी बानगी है। डीएम ने कहा कि वह चाहते हैं कि बांदा के लोग बीमार न पड़ें, इसीलिए वे यहां के लोगों के रोम-रोम में योग बसाना चाहते हैं। घर-घर योग पहुंचाने के लिए शिक्षक तैयार किए जा चुके हैं। जल्द ही सभी गांवों, स्कूलों और कार्यालयों में योगाभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग शिविर को बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के विभागाध्यक्ष डा. हरीशंकर सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने योगाचार्य डा. नागेंद्र की शख्सियत का परिचय कराया। शिविर की शुरुआत मंच पर दीप प्रज्ज्वलन और धनवंतरि तथा स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर फूल चढ़ाकर हुई। डीएम हीरालाल ने मेहमानों को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। डा. नागेंद्र को अंगवस्त्र भी प्रदान किया।
पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने बड़ी तादाद में योग में आए लोगों का आभार जताया। कहा कि बांदा के लोग योग क्षेत्र में ब्रांड अंबेस्डर बन सकेगें। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, एडीएम एसबी सिंह व संजय कुमार, सीएमओ डा. संतोष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, उप निदेशक भूपेंद्र कुमार, डीआईओएस विनोद कुमार, बीएसए हरिश्चंद्र सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक व छात्र-छात्राएं आदि शामिल रहे।

बारिश की भी नहीं की परवाह
बांदा। सामूहिक योग के लिए जीआईसी ग्राउंड में जोरदार तैयारियां की गई थीं, लेकिन पूर्व संध्या और सुबह शुरुआत के पहले बारिश ने ग्राउंड गीला कर दिया, लेकिन यह आयोजन में रोड़ा नहीं पाई। भारी संख्या में आए लोगों ने ग्राउंड पर खडे़ होकर योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed