फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   On the second day, the effigy of Ravana was burnt in Aliganj

Banda News: दूसरे दिन अलीगंज में हुआ रावण के पुतले का दहन

Mon, 14 Oct 2024 02:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
On the second day, the effigy of Ravana was burnt in Aliganj
बांदा। शहर में पांच दिन दशहरा मनाया जाता है। दूसरे दिन रविवार को अलीगंज रामलीला मैदान में रावण वध की लीला का मंचन कर रावण का प्रतीकात्मक पुतला जलाया गया। इस दौरान जयश्रीराम का जयघोष गुंजायमान हो उठा। पुतला दहन के बाद लोगों ने एक-दूरे को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

रविवार को अलीगंज, जिला परिषद, बाबूलाल चौराहा, पीली कोठी और डीएवी कालेज रोड में दशहरा पर्व मनाया गया। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचे और दशहरे की शुभकामनाएं दीं। मालुम हो कि दशहरा पर्व के पहले दिन शनिवार को प्रागी तालाब में रावण का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया था।
विज्ञापन

इधर, बबेरू के दशहरा मैदान में रामलीला मंचन के दौरान मेघनाथ और रावण का वध किया गया। इस दौरान जयश्रीराम का उद्घोष हुआ। प्रबंधक प्रकाश नारायण चौबे ने दशहरे की शुभकामनाएं दीं। एसडीएम नमन मेहता के अलावा सीओ सौरभ सिंह, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह कस्बा इंचार्ज कौशल किशोर सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शनिवार को कालिंजर में रावण मेघनाद का मेला मैदान में पुतला दहन किया गया। श्रीराम और लक्ष्मण की जय-जयकार गुंजायमान हो उठी। भगवान राम-सीता, लक्ष्मण और हनुमान को रथ पर बैठाकर शोभायात्रा निकाली। लोगों ने जगह-जगह आरती उतारी।

ग्राम प्रधान दयाराम सोनकर ने मेले में आए लोगों का आभार जताया। इधर, तिंदवारी में भी रामलीला मंचन के दौरान रावण वध के साथ ही प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed