{"_id":"5f8b3bdf8ebc3e27873358c6","slug":"on-the-first-day-of-navratri-the-mothers-are-overwhelmed-by-the-birth-of-daughters-banda-news-knp5891192140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के पहले दिन बेटियों के जन्म से गदगद हुईं माताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के पहले दिन बेटियों के जन्म से गदगद हुईं माताएं
विज्ञापन
बांदा। शारदीय नवरात्र के पहले दिन जिला महिला अस्पताल में 12 कन्याओं ने जन्म लिया। कन्याओं की मां और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए कहा कि नवरात्र पर घर में कन्या नहीं साक्षात देवी रूप में ‘मां’ आई हैं। क्षेत्रीय चिकित्सालयों में भी कई कन्याओं ने जन्म लिया।
जिला महिला अस्पताल में शहर के बिजली खेड़ा की काजल पत्नी रामलखन आर्या ने पहली संतान के रूप में बेटी को जन्म दिया। परिवार खुश है। काजल का कहना था कि नवरात्र पर उनकी गोद भरने और कन्या के रूप में लक्ष्मी के आने से खुशी दोगुनी हो गई है।
पिता ने कहा कि कन्या के जन्म लेते ही शुभ संकेत मिलने लगे। उसे आर्थिक लाभ पहुंचा है। इसी तरह पहली बार बेटी को जन्म देने वाली जारी गांव की ममता पत्नी राजू का कहना है कि उसे बेटी के रूप में देवी का प्रसाद मिला है। वह इसकी परवरिश में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
इनके अलावा महिला अस्पताल में शीला पत्नी सियाराम (कनवारा), अभिलाषा पत्नी रामबिहारी (चहितारा), सुमन पत्नी मिथलेश (तिंदवारा), रामा पत्नी दिनेश (सेढ़ू तलैया), गुड़िया पत्नी महेश (चहितारा), सुमन पत्नी छत्रपाल (खंडेह), गीता पत्नी अनिल कुमार (लोहार तलैया), पूजा पत्नी राधेश्याम (अलिहा) व मिंता पत्नी लाला भइया (अरबई) को भी नवरात्र पर बेटियों की सौगात मिली है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी चार महिलाओं को नवरात्र के पहले दिन कन्या की सौगात मिली। इनमें रेखा देवी पत्नी रामू (बबेरू), शिवकली पत्नी रामनरेश (जमुनिहा पुरवा), पुष्पा पत्नी प्रेमचंद्र (कोर्रही), अनीता पत्नी रोहित (कलाना) शामिल हैं। इनके अलावा एक मुस्लिम महिला परवीन पत्नी अनीस (सिमौनी) ने भी बेटी को जन्म दिया।