फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   On the anniversary of Netaji round Jaykare

जयंती पर नेताजी के चौतरफा जयकारे

Tue, 24 Jan 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 24 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
On the anniversary of Netaji round Jaykare
कांग्रेस कार्यालय मेें सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाते कांग्रेसी। - फोटो : amarujala

आजाद हिंद फौज के नायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर आयोजनों की धूम रही। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के अलावा स्कूल कालेजों में भी उन्हें याद किया गया। उधर, बबेरू में छात्र-छात्राओं ने महापुरुषों की झांकियों के साथ पथ संचलन किया।

विज्ञापन


जिला कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल सहित पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, एमयू दुर्रानी, राममिलन सिंह पटेल आदि ने नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शोएब रिजवी और पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने उन्हें महान पुरुष बताया। शिवबली सिंह, बी लाल, एनआर सेन, धीरेंद्र प्रताप पटेल, कृष्ण कुमार, हरीराम श्रीवास, शब्बीर सौदागर, संजय ठाकुर, अल्लारक्खू, सुखदेव गांधी, मुन्नी गुप्ता, वीरेंद्र, शीतल रैकवार, श्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उधर, शहर कांग्रेस कमेटी ने आयोजन कर उनके जीवन पर चर्चा की। शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता, प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित, अशोक सिंह चौहान, श्याम मोहन वर्मा, वीरेंद्र तिवारी, नरेंद्र अग्रवाल, अशोकवर्धन, चुन्नीलाल गुप्ता, छेदीलाल धुरिया आदि शामिल रहे। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में नेताजी के चित्र पर फूल चढ़ाकर प्राचार्य डॉ.रामभरत सिंह तोमर ने कहा कि आजादी की लड़ाई में गणतंत्र की स्थापना हुई, उन्हें महान क्रांतिकारी बताया। डा.विवेक कुमार पांडेय, प्रवक्ता मनोज कुमार, वरिष्ठ प्रवक्ता डा.विष्णु स्वरूप गुप्ता, करुणेशचंद्र, शकुंतला गुप्ता और साधना सहित तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed