फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Officers should speed up development works: Commissioner

विकास कार्यो में तेजी लाए अफसर: आयुक्त

Wed, 27 Dec 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 27 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Officers should speed up development works: Commissioner
बांदा। अधिकारी विकास कार्यो में तेजी लाए। ताकि समय से कार्य पूरे हों। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को चित्रकूटधाम मण्डल के आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी कार्यालय सभागार में मण्डलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। एकीकृत बागवानी और वन ड्राप मोर क्राॅप के अन्तर्गत स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई योजना में किसानों को लाभान्वित कराने के निर्देश दिए। टीबी रोगियों की नियमित माॅनीटरिंग की जाए। आईजीआरएस में बांदा की तरह अन्य जिले भी काम करें।
गोशालाओं में भूसा, चारा, पानी की व्यवस्था के साथ ठंड से बचाव के उपाय किए जाए। शादी अनुदान योजना का प्रसार प्रसार कराया जाए। पारिवारिक लाभ योजना के लाभार्थियों को समय से धनराशि दिलाए जाने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

सेतुओं के निर्माण में महोबा को तेजी लाने व चित्रकूट को पुल का निर्माणमार्च, 2024 तक पूरा करने को कहा। नई सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी व गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। धान खरीद, पीएम, सीएम आवास, स्कूलों के आपरेशन कायाकल्प में तेजी लाने को कहा।डीएम बांदा दुर्गा शक्ति नागपाल, चित्रकूट अभिषेक आनंद, हमीरपुर राहुल पाण्डेय, महोबा मृदुल चौधरी सहित मंडल स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed