फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Officers did not attend the Udyog Bandh meeting, boycotted

Banda News: उद्योग बंधु की बैठक में नहीं पहुंचे अफसर, बहिष्कार

Sat, 31 Aug 2024 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Officers did not attend the Udyog Bandh meeting, boycotted
बांदा। उद्योग बंधु की बैठक में जिम्मेदार अधिकारियों के न होने व समस्याओं का निस्तारण न होने पर व्यापारियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। व्यापारियों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन


जिला उद्योग बंधु की बैठक कलक्ट्रेट में होनी थी। व्यापारी तो पहुंचे, लेकिन उपायुक्त उद्योग गुरूदेव व एडीएम राजेश कुमार के अतिरिक्त अन्य कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। नाराज व्यापारियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और बाहर आ गए। डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. मनोज कुमार शिवहरे, सचिव रोहित जैन, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू, मनोज जैन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अवगत कराया कि बैठक में जिम्मेदार अधिकारियों के न होने से व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। महीनों से समस्याएं लंबित है।
विज्ञापन


उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याएं खत्म किए बिना बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास की परिकल्पना संभव नहीं है। सीएम से मांग की है कि उद्योग बंधु की बैठक में समस्त जिम्मेदार अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की जाए। ताकि बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास का सपना साकार हो सके। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि बैठक की सूचना सभी विभागों के अधिकारियों को भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed