{"_id":"6564e113e57490a1090568dc","slug":"officer-woke-up-from-sleep-busy-in-cleaning-banda-news-c-212-1-bnd1002-4805-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नींद से जागे अफसर, सफाई कराने में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नींद से जागे अफसर, सफाई कराने में जुटे
Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बांदा। शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम है। तमाम दावों के बाद भी शहर में कई स्थानों पर गंदगी के भंडार लगे हुए हैं। अमर उजाला ने कुछ स्थानों की पड़ताल की तो यही हकीकत सामने आईं। इसेक बाद सफाई अभियान चला और पूरी फौज सफाई व्यवस्था में लगा दी गई। सोमवार को जब पड़ताल की गई तो कर्मचारी सफाई करते नजर आए।
पद्यमाकर चौराहे पर कुछ दिनों तक पहले गंदगी के ढ़ेर लगा रहता था। आने वाले भी मुंह दबाकर गुजरते थे। अखबार से जब यह मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अमला हरकत में आ गया। आनन-फानन में सफाई कर्मियों को भेजकर वहां का सारा कूड़ा उठवा दिया गया। इसी तरह रामलीला मैदान के पास भी पहले हर वक्त कूड़े का अंबार लगा रहता था।
राहगीरों को तो यहां से निकलना तक दुश्वार हो गया था। जिसकी वजह थी बदबू। तेज बदबू के कारण लोग यहां से मुंह दबाकर निकलते थे। मुद्दा उठा तो सोमवार को यहां पर सफाई कर्मचारी मशक्कत करते नजर आए।
विज्ञापन
-- शहर में लगातार सफाई व्यवस्था को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। नियमित क्षेत्र का दौरा भी कर रहे हैं। अगर किसी भी वार्ड में गंदगी मिली तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बीपी यादव-- -ईओ नगर पालिका

बीपी यादव