फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Notice to eight BDOs on slow progress of PM houses

पीएम आवासों की धीमी प्रगति पर आठों बीडीओ को नोटिस

Fri, 22 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Notice to eight BDOs on slow progress of PM houses
बांदा। पीएम आवास (ग्रामीण) निर्माण की धीमी प्रगति पर सभी खंड विकास अधिकारियों को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर जवाब मांगा है। परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण हुबलाल ने जारी आदेश में कहा है कि पीएम आवास योजना के तहत 13 सितंबर को जिले के 15,338 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त की धनराशि भेजी गई थी, लेकिन अभी तक महज 9248 आवास ही पूर्ण हो सके हैं। 6090 आवास अधूरे पड़े हैं। ब्लाक बबेरू में 1900 आवासों में 1305, बड़ोखर में 1574 में 953, बिसंडा में 2557 में 1526, जसपुरा में 778 में 295, कमासिन में 1791 में 1228, महुआ में 2520 में 1189, नरैनी में 2837 में 1938 और तिंदवारी में 1381 में 814 आवास पूरे हुए हैं।
विज्ञापन

सर्वाधिक आवास बिसंडा में 1031 व महुआ में 1331 आवास अध्ूारे हैं। एक माह पूर्व द्वितीय किस्त भी पात्रों को मिल चुकी, लेकिन शत-प्रतिशत आवास पूर्ण न होने पर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास ने नाराजगी जाहिर की है। इसी माह के अंत तक शत-प्रतिशत आवासों को पूरा किए जाने के निर्देश दिए हैं। शासन के आदेश का हवाला देते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर दो दिन में कारण स्पष्ट करें और अक्तूबर के अंत तक सभी आवासों का निर्माण पूरा कर आनलाइन अपलोड करें। समय से पीएम आवासों का निर्माण पूरा न होने पर माना जाएगा कि कार्य में रुचि नहीं ली जा रही है। कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed