फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Notice to 10 secretaries on slow progress of CM residences

Banda News: सीएम आवासों की धीमी प्रगति पर 10 सचिवों को नोटिस

Thu, 05 Jun 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Notice to 10 secretaries on slow progress of CM residences
बांदा। मुख्यमंत्री आवासों के निर्माण में देरी पर बीडीओ जसपुरा ने 10 सचिवों को नोटिस जारी कर जबाव मांगा है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एक माह का आवास निर्माण का लक्ष्य भी दिया है।
विज्ञापन

जसपुरा विकास खंड के 10 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2024-25 में 270 सीएम आवास स्वीकृत किए गए थे। इनमें अभी तक महज 152 आवास ही पूरे हो सके। 93 आवास अभी भी अधूरे है। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए अधूरे आवासों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम में बीडीओ जसपुरा धनराज कोटार्य ने सचिव योगेश कुमार, विनय कुमार, अभिनेंद्र कुमार, आंनद मोहन, अरुण सिंह, ओम प्रकाश पाल, विवेक कुमार, अजय पटेल, आरती, चंद्रराज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

कहा कि अक्सर बैठकों में यह सख्त निर्देश दिए जाते हैं कि आवासों का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए, लेकिन अधिकारियों के आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा लगातार आवासों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की जा रही है। तीन दिन के अंदर कारण स्पष्ट करें। अन्यथा कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही बीडीओ ने सचिवों को एक माह में आवास पूरे कराए जाने का लक्ष्य भी दिया है। कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष आवास पूरे कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed