फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   North Regional Farmers Fair will be held in February

Banda News: फरवरी में लगेगा उत्तर क्षेत्रीय किसान मेला

Fri, 17 Oct 2025 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 17 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
North Regional Farmers Fair will be held in February
फोटो- 12 कृषि मेले की विवरणिका का विमोचन करती राज्यपाल। संवाद
बांदा। राज्यपाल आनंदीबेन ने विश्वविद्यालय में 12 से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाले उत्तर क्षेत्रीय किसान मेले की विवरणिका का विमोचन किया। कुलसचिव प्रो. एसके सिंह ने बताया कि मेला आर्थिक सशक्तीकरण एवं समृद्धि के लिए नवाचार थीम पर आयोजित होगा। मेले में उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के किसान शामिल होंगे। मेले में किसानों के साथ कृषि वैज्ञानिक नवाचार, ज्ञान, अनुभव साझा करेंगे। नई-नई कृषि तकनीकी व उत्पादित बीजों व कृषि योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को दी सलाह

------------------
- माइक्रो एरीग्रेशन को बुंदेलखंड में अपनाना चाहिए। सोलर एनर्जी के क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता है। एग्रीकल्चर बिजनेस मैनेजमेंट बढ़ाना है तथा सोलर एनर्जी के क्षेत्र में कार्य किये जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जलवायु अनुकूल कृषि कार्य करके की आवश्यकता है। क्योंकि अधिकतर किसान वर्षा पर निर्भर रहते हैं। कृषि विश्वविद्यालय आईआरआई कृषि अनुसंधान पूसा के साथ मिलकर शोध के क्षेत्र में कार्य करें।


- तिलहन और दलहन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है। मिट्टी के कार्बन को बढ़ाने के लिए काम किया जाए। फसल उत्पादन के लिए मिट्टी का परीक्षण करने के लिए किसानों को प्रेरित करें।

- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नवोन्मेषी अनुसंधान और उन्नत कृषि तकनीकों के प्रसार से किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में काम किया जाए।

-----------
यह रहीं उपलब्धियां

बांदा। विश्वविद्यालय में 57 नई परियोजनाएं तैयार की हैं। इनमें 33 सक्रिय परियोजनाएं संचालित हैं। अलसी, तिल व तोरई की नई प्रजातियां विकसित की गई। कृषि विज्ञान केंद्रों में 358 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 9990 किसानों को प्रशिक्षित किया गया। 3.28 लाख पौधे किसानों को वितरित किए गए। विज्ञान केंद्र को केवीए पुरस्कार मिला है। योग व नशामुक्ति पर कार्यक्रम किए गए। कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय भवन, छात्रावास, किसान प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री टीबी उन्मूलन अभियान के तहत 90 रोगियों को गोद लेकर पोषण सहायता प्रदान की गई। बांदा कृषि विश्वविद्यालय में आर्ट गैलरी एवं म्यूजियम की स्थापना की गई। पशुओं के इलाज का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। वेटेनरी भवन बनकर तैयार हो गया है।
----------

फोटो- 12 कृषि मेले की विवरणिका का विमोचन करती राज्यपाल। संवाद

फोटो- 12 कृषि मेले की विवरणिका का विमोचन करती राज्यपाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed