Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   No water in 300 villages for 48 hours

Banda News: तीन साै गांवों में 48 घंटे से पानी नहीं

Fri, 20 Nov 2026 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
No water in 300 villages for 48 hours
बदौसा। ट्रांसमिशन ग्रिड के पास बिजली का तार कटने से 300 गांवों में पानी नहीं है। यहां 48 घंटे से अधिक समय से पेयजल सप्लाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

यह समस्या बिजली की आपूर्ति न होने से छिलोलर तेंदुरा पेयजल परियोजना से जुड़े 32 पंपिंग स्टेशनों के बंद रहने से आई। ग्रामीण टैंकर और अन्य संसाधनों से पानी मंगवाकर किसी तरह जरूरतें पूरी कर रहे हैं। उन्होंने स्थाई समाधान की मांग की।
पूर्व में बिजली की सप्लाई ठप होने से पंपिंग स्टेशन चालू नहीं हो सके थे, जिसके लिए लोगों ने सत्याग्रह किया था।
जल सत्याग्रह में शामिल रहे मोहम्मद रफीक खान, दिनेश गुप्ता लालू और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्राणनाथ सोनकर समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, जिससे पेयजल संकट न हो सके। चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण फिर शांतिपूर्ण जल सत्याग्रह करेंगे।
विज्ञापन

परियोजना से जुड़ी एलएंडटी के मैकेनिकल इंजीनियर अक्षत तिवारी ने बताया कि ट्रांसमिशन ग्रिड के पास तार कटने से पंप हाउस की 33 केवी स्वतंत्र बिजली लाइन बाधित हुई है। जनरेटर के जरिये एक-दो गांवों में पानी पहुंचाया जा सकता है, लेकिन इससे 300 गांवों की आपूर्ति करना संभव नहीं है। अवर अभियंता मुकेश चौधरी और सहायक अभियंता अंकित वर्मा की टीम बिजली विभाग के साथ समन्वय कर लाइन दुरुस्त कराने और आपूर्ति बहाल करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed