फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   No reflectors on the divider

Banda News: डिवाइडर पर नहीं लगे रिफ्लेक्टर

Wed, 07 Jan 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
No reflectors on the divider
फोटो - 05 बांदा रोड पर बिना रिफ्लेक्टर के बना डिवाइडर। संवाद
विज्ञापन

- घटनाओं के बाद भी नहीं चेता पीडब्ल्यूडी
संवाद न्यूज एजेंसी
नरैनी। कस्बा के बांदा रोड पर बने डिवाइडर इन दिनों राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहे हैं। घने कोहरे और रात के अंधेरे में डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर या रेडियम पट्टी न होने के कारण आए दिन वाहन चालक सीधे उनसे टकरा रहे हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं हो रही हैं।
स्थानीय निवासियों ने इस जानलेवा समस्या को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और प्रशासन को अवगत कराया है, लेकिन विभाग द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कस्बे के संदीप त्रिपाठी, कुलदीप त्रिपाठी, लालू प्रसाद, राजेंद्र, महेश, रामदीन सहित अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि समस्या को लेकर संबंधित विभाग और प्रशासन को कई बार सूचित किया जा चुका है। हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता है, लेकिन धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय और सुबह के घने कोहरे के दौरान सड़क पर बने डिवाइडर बिल्कुल दिखाई नहीं देते। ऐसे में, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों की जान हमेशा खतरे में बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है, तभी इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।




सुरक्षा उपायों की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इन डिवाइडरों पर रेडियम पट्टी अथवा रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं। इससे रात और कोहरे के दौरान दृश्यता बढ़ेगी और वाहन चालकों को डिवाइडर की पहचान हो सकेगी। इन सुरक्षा उपायों से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। यह मांग आमजन के जीवन की सुरक्षा से जुड़ी है और इस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed