फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Next year you come early Ganpati Bappa Moriya

Banda News: अगले बरस तू जल्दी आ गणपति बप्पा मोरिया

Sat, 14 Sep 2024 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Next year you come early Ganpati Bappa Moriya
बांदा। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। शुक्रवार को गणेश महोत्सव के सातवें दिन भी विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति भजनों पर श्रद्धालु युवक और युवतियां जमकर थिरके और गुलाल उड़ाया। केन नदी के विसर्जन घाट पर पानी भरा होने की वजह से श्रद्धालुओं ने गणेश भगवान की आरती उतारी और पूजा-अर्चना की। इसके बाद नम आंखों से गोताखोराें और पुलिस की मौजूदगी में गणेश प्रतिमाओं का सुरक्षात्मक तरीके से विसर्जन किया गया। केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी अमित सेठ भोलू के मुताबिक दो दिनों में एक दर्जन से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है।
विज्ञापन



झांकी दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, भजन संध्या आज
तिंदवारी/बबेरू। तिंदवारी कस्बे में सिद्धिविनायक आराधना समिति, रिद्धि सिद्धि गजानन समिति, गणपति गजानन समिति के पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। समिति के सदस्य राहुल गुप्ता, श्यामजी, वीरेंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, सीताराम, श्यामू, रितेश गुप्ता, दिनेश ने बताया कि 14 सितंबर को भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित होगा। अमर वर्मा, गणपत गजानन समिति के श्रीकृष्णा, गजानन समिति शुभम गुप्ता ने बताया कि गजानन का प्रतिदिन भव्य श्रृंगार किया जा रहा है। इधर, बबेरू में मां मढ़ीदाई और अद्भुत शिव मंदिर आम चौराहा में सुबह-शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। समिति के शिवविलास शर्मा, शुभ कचेर, अमन गुप्ता, प्रिंस, मोहित यादव, किशन गुप्ता, अंकित कचेर, रोशन मोदनवाल आदि व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed