{"_id":"633c7bc6447d0f49be3b6093","slug":"newlywed-s-body-found-hanging-accused-of-murder-banda-news-knp72170549","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
बांदा। शादी के साढ़े चार माह बाद ही ससुराल में युवती का शव फंदे पर लटका मिला। ससुराल वाले जहां मामूली कहासुनी पर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। वहीं, मायके पक्ष ने गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल पति पुलिस हिरासत में है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
गिरवां थाना और खुरहंड पुलिस चौकी क्षेत्र के छिबांव गांव में संतोषी देवी (18) पत्नी लवलेश कुमार का शव सोमवार शाम कमरे में साड़ी के सहारे फंदे पर लटका मिला। पति ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा पर तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पति का कहना है कि घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह देवी पंडाल घूमने गया था।
मृतका के भाई कलोरिया पुरवा (भरतकूप, चित्रकूट) निवासी रमेश कुमार ने बताया कि संतोषी की शादी इसी वर्ष 26 मई को हुई थी। आरोप लगाया कि बहन के साथ पहले मारपीट की गई। फिर गला दबाकर मार डालने के बाद आत्महत्या का रूप देने को फंदे पर लटका दिया। आरोप लगाया कि 15 दिनों से बहनोई बहन से बात भी नहीं कर रहा था। बताया कि पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार कर कहा कि पूछताछ के लिए बुलाया गया है।