फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Neighbor woman fraudulently wrote old lady's land

Banda News: पड़ोसी महिला ने धोखाधड़ी कर लिखाई वृद्धा की जमीन

Mon, 23 Sep 2024 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Neighbor woman fraudulently wrote old lady's land
अतर्रा। विधवा महिला का इलाज कराने के बहाने पड़ोसी महिला ने अपने पति के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर ली। आरोप है कि उसकी जमीन बैनामा करा ली और उसी भूमि पर 90 हजार रुपये का क्रेडिट कार्ड बनवा लिया। पीड़िता की शिकायत पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार बिसंडा को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

बिसंडा थाने के ग्राम पारा निवासी वृद्धा विधवा महिला बुधिया ने तहसील पहुंचकर एसडीएम रावेंद्र सिंह को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसकी कोई संतान न होने से अकेले जीवन यापन कर रही है। पड़ोस की महिला ने अपने पति के साथ मिलकर उसका इलाज कराने की बात कही। उसने विश्वास करके साथ में अतर्रा आ गई।
विज्ञापन

दंपती ने धोखाधड़ी करते हुए उसकी जमीन का बैनामा करा लिया और दाखिल खारिज की प्रक्रिया होने के बाद उसी जमीन को बंधक बनाकर बैंक से साठगांठ करके 90 हजार रुपये का केसीसी भी जारी करा लिया। बताया कि उक्त जमीन पर जब वे लोग कब्जा करने के लिए गए तो जानकारी हो सकी। एसडीएम रावेंद्र सिंह ने नायब तहसीलदार बिसंडा को जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कमासिन। कस्बा निवासी ओमप्रकाश वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता सहित दो लोगों के खिलाफ अभद्रता मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि वह मेडिकल स्टोर जा रहा था। रास्ते में गांव के ज्ञान सिंह से उन्होंने जयभीम कहकर अभिवादन किया। इस पर पास खड़े पूर्व मंडल अध्यक्ष व दो अन्य लोगों ने मारपीट व अभद्रता की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed