फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Navratri begins, worship of Goddess Shailputri

नवरात्र का आगाज, देवी शैलपुत्री को पूजा

Thu, 07 Oct 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Navratri begins, worship of Goddess Shailputri
Navratri begins, worship of Goddess Shailputri - फोटो : BANDA
बांदा। शारदीय नवरात्र का आगाज गुरुवार को पूरी श्रद्धा और धार्मिक आयोजनों के साथ हुआ। कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के बीच गाइड लाइन का ख्याल रखकर धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। मुख्यालय से लेकर कस्बों तक देवी मंदिर जगमगा उठे हैं। पंडालों में देवी प्रतिमा स्थापित की गईं। पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ‘जय अंबे-जय जगदंबे’ के उद्घोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख महेश्वरी देवी, काली देवी, सिंहवाहिनी, मरही माता, चौसठ जोगिनी, कोलका देवी, राजघाट रोज स्थित पीतांबरा देवी आदि मंदिरों में पूजन और दर्शन के लिए देवी भक्तों की तड़के से लाइनें लगी रहीं। देर रात तक मंदिर गुलजार रहे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा संख्या शहर में महेश्वरी देवी और काली देवी मंदिर में रही। धूप और अगरबत्तियों की सुगंध से मंदिर परिसर देर रात तक महकता रहा। हालांकि श्रद्धा से सराबोर अधिकांश भक्तों ने मास्क लगाना जरूरी नहीं समझा। घरों में कलश स्थापना की गई। मंदिर प्रबंध समितियों के कार्यकर्ता और पुलिस कर्मी तड़के से देर रात तक श्रद्धालुओं की मदद में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed