{"_id":"66e1f2830972522f4b0259e4","slug":"naseemuddin-in-justice-committee-will-come-to-banda-on-15th-banda-news-c-212-1-bnd1005-115470-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नसीमुद्दीन न्याय समिति में, 15 को आएंगे बांदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नसीमुद्दीन न्याय समिति में, 15 को आएंगे बांदा
विज्ञापन
बांदा। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी हाई कमान ने एक और दायित्व देते हुए उन्हें ‘कांग्रेस दिलाएगी न्याय कार्यक्रम’के लिए गठित प्रदेश न्याय समिति का सदस्य नामित किया है। नसीमुद्दीन तीन दिवसीय भ्रमण पर 15 सितंबर को गृह जनपद बांदा आ रहे हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित न्याय समिति में 19 वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को समिति की सूची जारी करते हुए कहा है कि यह समिति जन समस्याओं का निस्तारण कराएगी। सिद्दीकी यहां तीन दिन प्रवास कर पार्टी और अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।