फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Naraini's Ranjit defeated Nitin

Banda News: नरैनी के रंजीत ने दी नितिन को पटकनी

Thu, 16 Jan 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Naraini's Ranjit defeated Nitin
दंगल में पहलवानों का हाथ मिलवाते सदर विधायक। - फोटो : संवाद
गिरवां (बांदा)। ग्राम पंचायत गिरवां के मजरा पतरहा पर्वत पर विराजमान किशनगुरू बाबा शंकर मंदिर परिसर में आयोजित विराट दंगल में पहलवानों ने कुश्ती का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। 11 हजार की इनामी कुश्ती में कौशांबी के अर्जुन पहलवान और पानीपत हरियाणा के हरदीप पहलवान की कुश्ती बराबरी पर छूटी। महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर पतरहा पर्वत मंदिर स्थल पर विराट दंगल का आयोजन किया गया। रंजीत पहलवान नरैनी ने नितिन पहलवान को पटकनी दी। महिला पहलवान आजमगढ़ पर नेपाल की महिला पहलवान भारी रही। पूनम पहलवान कानपुर ने कोमल पहलवान हरियाणा को चित कर दिया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि कुश्ती से शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राजकरण कबीर पूर्व विधायक नरैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, राजेश द्विवेदी, डॉ. अनिल त्रिपाठी, अमरमणि तिवारी, अचल गोस्वामी, राजाबाबू, शशिप्रकाश सिंह, परशुराम द्विवेदी, भगवानदीन गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, शैलेंद्र शुक्ला, मनीष शर्मा, राकेश शर्मा, गुरू बाबा, संग्राम सिंह, संतराम शिवहरे और रेफरी के तौर पर रामदास पहलवान, बिहारी पहलवान रहे। सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष गिरवां राधा कृष्ण तिवारी व शिव वीर सिंह चौकी प्रभारी विंध्यवासिनी हमराहियों के साथ मौजूद रहे। संचालन महुआ मंडल अध्यक्ष प्रेम स्वरूप द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed