{"_id":"678aa5e111d2e67c2a02e7c5","slug":"nagendra-out-in-206-days-j-reebha-bandas-dm-banda-news-c-212-1-sknp1008-120825-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नगेंद्र 206 दिन में आउट जे. रीभा बांदा की डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नगेंद्र 206 दिन में आउट जे. रीभा बांदा की डीएम
विज्ञापन
जे. रीभा
- फोटो : संवाद
बांदा। जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप 206 दिन की पारी खेलने के बाद आउट हो गए। शासन ने उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया है। उनकी जगह अब बांदा की जिलाधिकारी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निदेशक जे. रीभा होंगी।
नगेंद्र प्रताप सिंह ने बांदा जिलाधिकारी का कार्यभार 25 जून 2024 को संभाला था। यहां उन्होंने 206 दिन की पारी खेली। अपने कार्यकाल में जिले में चल रही विकासपरक योजनाओं को गति दी। जन सुनवाई के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर प्रशासनिक कुशलता का परिचय दिया।
शासन ने उन्हें जिलाधिकारी बांदा के पद से हटाकर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया है।
उनके स्थान पर 2015 बैच की आईएएस अधिकारी व अल्प संंख्यक कल्याण विभाग की निदेशक तमिलनाडु की मूल निवासी जे. रीभा को बांदा का जिलाधिकारी बनाया है। जिलाधिकारी के स्थानांतरण की सूची जारी होने के बाद से नगेंद्र प्रताप के आवास पर मिलने जुलने वालों की लाइन लगी है। तमाम अधिकारी विकास कार्यों व योजनाओं से संबंधित पत्रावलियों में हस्ताक्षर कराने के लिए आवास पर जमे रहे।