फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   NA

Banda News: इंजीनियर ने दहेज में एक रुपया लेकर शादी रचाई

Tue, 07 Feb 2023 01:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 07 Feb 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
NA
अतर्रा (बांदा)। अतर्रा कस्बे के बदौसा रोड निवासी इंजीनियर युवराज सिंह ने किसान परिवार की बेटी से शादी की और दहेज के रूप में महज एक रुपया लिया। 27 जनवरी को संपन्न हुई शादी की कस्बे में सराहना हो रही है।
विज्ञापन

युवराज के पिता डॉ. अजय पाल सिंह सरकारी ठेकेदार हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटों युवराज सिंह और कप्तान सिंह ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। युवराज ने साफ कह दिया कि वह बिना दहेज के साधारण परिवार की शिक्षित युवती से शादी करेंगे। पिता ने अपने नाते-रिश्तेदारों से इसी अनुरूप रिश्ता तलाशने के लिए कहा।
विज्ञापन

पिछले साल खुरहंड निवासी रिश्तेदार ने बबेरू ब्लॉक के मुसीवा गांव निवासी किसान मनोज सिंह की बेटी हंसिका का रिश्ता बताया। हंसिका के पिता किसान हैं। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। बेटी अपने पैरों पर खड़ी हो सके इसलिए उन्होंने उसे बीएड तक की पढ़ाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद 27 जनवरी को खजुराहो के एक होटल में युवराज व हंसिका की शादी संपन्न हुई। वधू के पिता ने वर को दहेज में एक रुपया देकर बेटी का कन्यादान किया। हंसिका दो भाइयों व तीन बहनों में तीसरे नंबर की हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed