फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   NA

देश का लोकतंत्र व संविधान खतरे में : खाबरी

Tue, 07 Feb 2023 12:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 07 Feb 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
NA
बांदा। देश का लोकतंत्र व संविधान खतरे में है। बलिदानियों की इस धरोहर को हाथ जोड़कर बचाने के लिए आगे आएं। यह बात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भारत जोड़ो यात्रा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस जनों को सम्मानित करते हुए कही।
विज्ञापन


सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय स्टेशन रोड में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अजीज अज्जन, धीरेंद्र गुप्ता, रामदास लल्ला, शिवबली सिंह को शाल ओढ़ाकर शील्ड देकर सम्मानित किया। कहा कि लोकतंत्र एवं संविधान दोनों कांग्रेस के उन महान सपूतों की धरोहर हैं, जिन्होंने इसके लिए बलिदान दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस उस धरोहर को बचाने के लिए हाथ जोड़कर लोगों के बीच जा रही है। प्रांत अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने कन्या कुमारी से कश्मीर तक पैदल चलकर यह दिखा कि वह फैलादी इंसान हैं। प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद़दीन सिद़दीकी ने कहा कि बुंदेलखंड बहादुरों की धरती है। यहां के कार्यकर्ता जागरूक हैं। भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश में अन्य जनपदों में बांदा की भागीदारी प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय नेता शिवाकांत तिवारी, अखिलेश कुमार शुक्ला, अनुज मिश्रा, जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे, राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed