फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   murdered, body thrown in sewer

युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका

Tue, 04 Aug 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 04 Aug 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
murdered, body thrown in sewer

घूरी गांव के नाले में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। पेट पर चाकुओं से गोदने के निशान और हाथ पैर बंधे होने से उसकी हत्या कर शव फेंकने की वारदात मानी जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव से कुछ दूर तिगुनिया नाले के पास मिलिट्री मेें भर्ती होने के लिए गांव के कुछ युवक मंगलवार को तड़के दौड़ने का अभ्यास का रहे थे। उन्होंने गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर नाले मेें युवक का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन


नाले में औंधे मुंह पड़े शव के हाथ भगवा रंग की साफी से पीछे की ओर बंधे थे। पेट में किसी धारदार हथियार से किया गया गहरा घाव था। पुलिया के ऊपर खून के निशान मिले। ग्रामीणों ने थाने में सूचना दी। थानाध्यक्ष मौके पर आए और शव हो अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के जिस्म में आसमानी रंग की जींस पैंट और काली-सफेद धारीदार शर्ट थी। आशंका जताई कि कहीं और हत्या करके शव यहां फेंका गया है। आसपास के ग्रामीण उसकी शिनाख्त नहीं कर पाए।

पहले भी मिल चुके हैं शव
दो दिन पहले नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ा गांव के मैकूपुरवा के पास भी एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला था। पुलिस अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं कर पाई है। पिछले माह बांदा में केन नदी नाव घाट पर अज्ञात युवक का शव मिला था। उसके बारे में भी पता नहीं चला।


जून माह में सतना के ठेकेदार व ट्रैवेल्स एजेंसी संचालक अमित जैन की हत्या के बाद उसका शव भी जिला मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर नहर पटरी पर फेंका गया था। कोतवाली पुलिस इसे मध्य प्रदेश का मामला बताकर पल्ला झाड़ती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed