फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Murder of old farmer who went to irrigate crops

Banda News: फसल सींचने गए वृद्ध किसान की हत्या

Fri, 15 Mar 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Murder of old farmer who went to irrigate crops
बबेरू (बांदा)। गेहूं की फसल सींचने गए किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह खेत में शव मिलने से खलबली मच गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव निवासी प्रेमचंद्र (60) बुधवार की रात घर से तीन किलोमीटर दूर बाकल गांव के क्षेत्र में गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे तो उनका लहूलुहान शव पड़ा देखा। कल्लू के सिर पर धारदार हथियार के तीन-चार वार थे। परिजनों की सूचना पर सीओ राजवीर सिंह, मरका थानाध्यक्ष रमेश कुमार आदि पहुंचे।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटना की जांच पड़ताल की। एसपी अंकुर अग्रवाल ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मरका थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि भतीजे कमलेश की तहरीर के आधार अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे से पुलिस कर रही पूछताछ
कल्लू का कातिल उनके परिवार का ही तो नहीं है। इस आशंका के चलते पुलिस बेटे को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों में चर्चा है कि किसान के सबसे छोटे बेटे से बलकट में खेती के रुपये न देने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। प्रेमचंद्र के नाम 20 बीघा जमीन है। भतीजे कमलेश ने बताया कि प्रेमचंद्र के तीन पुत्र अजय, रंजीत और नीरज हैं। अजय सूरत में रहकर कमाता है। वह कम ही गांव आता है। किसान की पत्नी का भी निधन हो चुका है। घर में दो बेटे रंजीत और नीरज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed