फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Municipality's cleaners honored on Deepotsav

Banda News: दीपोत्सव पर पालिका के स्वच्छकार सम्मानित

Thu, 31 Oct 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Municipality's cleaners honored on Deepotsav
बांदा। नगर पालिका परिसर में बुधवार को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। चेयरमैन और ईओ ने नगर के स्वच्छकारों को उपहार देकर सम्मानित किया और उनके ऊपर फूलों की वर्षा की। कहा कि नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में इन कर्मकारों की अहम भूमिका है। हमें इनका सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष मालती बासू गुप्ता और अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने नगर में सफाई पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 स्वच्छकारों व पांच सफाई नायकों को उपहार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य सभी सफाई कर्मचारियों व सफाई नायकों पर फूलों की वर्षा की। सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने कहा कि स्वच्छकार अपनी जान जोखिम में डालकर सफाई करते हैं। वास्तव में यह सम्मान के पात्र हैं। हम सभी को इनसे विशेष सहानुभूति रखनी चाहिए।
विज्ञापन

ईओ नीलम चौधरी ने कहा कि दीपावली पर्व पर स्वच्छकारों की भूमिका और बढ़ जाती है। ऐसे में पूरी मेहनत व लगन से शहर को साफ सुथरा रखें। पालिका के पूर्व चेयरमैन राजकमार राज, खाद्य निरीक्षक देवेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभिषेक खरे, वरिष्ठ सफाई निरीक्षक हेमंत प्रसाद, केदारनाथ, अवधेश, कालूराम तिवारी आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed