{"_id":"606757d78ebc3e59274e0f64","slug":"mp-nidhi-se-paisa-wapas-nahi-kiya-banda-news-knp621188667","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद निधि के 1.77 लाख नहीं किए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद निधि के 1.77 लाख नहीं किए वापस
विज्ञापन
बांदा। सांसद निधि से कराए गए कई विकास कार्यों से बची धनराशि एक लाख 77 हजार वापस न करने पर जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक (पीडी) ने जसपुरा बीडीओ को नोटिस जारी कर तत्काल यह पैसा वापस देने के निर्देश दिए हैं।
राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने अपनी निधि से जसपुरा ब्लाक के सिकहुला और गड़ोला गांवों में सीसी रोड/नाली निर्माण के लिए 20 लाख 65 हजार रुपये वर्ष 2016-17 में दिए थे। यह काम पूरे हो चुके हैं। सभी पांच कार्यों में एक लाख 77 हजार 360 रुपये बचाए हैं, लेकिन बीडीओ ने इन्हें ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय ने नहीं लौटाया है। परियोजना निदेशक आरपी मिश्र ने बीडीओ को जारी पत्र में कहा कि कार्य पूरा होने का प्रमाणपत्र और एमबी की प्रतियां तो मुहैया करा दी गईं, लेकिन शेष पैसा वापस नहीं किया गया। निर्देश दिया कि तत्काल अवशेष धनराशि चेक से उनके कार्यालय को वापस भेजना सुनिश्चित करें।
सिकहुला में पतिराखन के घर से कमलेश के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण को चार लाख रुपये सांसद निधि से दिए गए थे। खर्च सिर्फ 3 लाख 71 हजार 743 रुपये हुए हैं। 28 हजार 257 रुपये शेष हैं। इसी गांव में शंकर वर्मा के घर से राम जानकी मंदिर तक सीसी रोड/नाली के लिए दिए गए साढ़े 4 लाख रुपये में 4 लाख 29 हजार 734 रुपये खर्च हुए हैं। 20 हजार 266 रुपये शेष हैं। बिंद कुमार के घर से अनुसूचित जाति बस्ती तक सीसी रोड/नाली निर्माण को दिए गए 2.73 लाख में 2,29,528 रुपये खर्च हुए। 43 हजार 472 रुपये बच गए हैं। कल्लू के घर से रामजानकी मंदिर तक सीसी रोड को दिए गए 2 लाख 62 हजार में 2 लाख 31 हजार 656 रुपये लागत आई। 30 हजार 844 रुपये नहीं खर्च हुए। इसी तरह गड़ोला गांव में अनुसूचित जाति बस्ती में सीसी रोड के लिए दिए गए 3.75 लाख में 3 लाख 20 हजार 479 रुपये खर्च हुए। 54 हजार 521 रुपये शेष हैं।