फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mother-daughter accused Baberu Kotwal of indecency

Banda News: मां-बेटी ने बबेरू कोतवाल पर लगाया अभद्रता का आरोप

Tue, 25 Jul 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 25 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mother-daughter accused Baberu Kotwal of indecency
मां-बेटी ने बबेरू कोतवाल पर लगाया अभद्रता का आरोप
विज्ञापन


ट्विटर हैंडल से यूपी पुलिस को टैग कर की शिकायत

एसपी के निर्देश पर हुई जांच में झूठी पाई गई शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी

बांदा। मारपीट के एक मामले में पेशबंदी में अपनी फरियाद लेकर पहुंचीं मां-बेटी ने बबेरू कोतवाल पर अभद्रता का आरोप लगा दिया। सोमवार को ट्विटर हैंडल से यूपी पुलिस को टैग करते मां-बेटी ने इस प्रकरण शिकायत की। मामले का संज्ञान लेकर एसपी अभिनंदन ने प्रकरण की जांच सीओ बबेरू से कराई। सीओ ने जांच में कोतवाल को क्लीन चिट देते हुए पेशबंदी के तहत शिकायत करने की बात कही है।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के राघवथोक निवासी विमला देवी ने अपनी पुत्री के साथ सोमवार को कोतवाली बबेरू में शिकायत की कि अनवान गांव के एक युवक ने उनके घर आकर अभद्रता की है। इसकी रिपोर्ट दर्ज की जाए। इस पर कोतवाल ने उनका प्रार्थना पत्र को ले लिया। इसके बाद महिला व पुत्री चली गईं। थोड़ी देर बाद मां-बेटी ने ट्विटर हैंडल से यूपी पुलिस को टैग करते हुए शिकायत की कि उनके साथ बबेरू कोतवाल ने शिकायत सुनने के बजाए अभद्रता की है। इस प्रकरण का संज्ञान लेकर एसपी अभिनंदन ने सीओ बबेरू राकेश सिंह ने जांच कराई। जांच में बबेरू कोतवाल द्वारा अभद्रता की बात गलत पाई गई।
विज्ञापन


सीओ बबेरू राकेश सिंह ने बताया कि 19 जुलाई को महिला के पुत्र अभिषेक वर्मा ने अपने दो साथियों सामर्थ वर्मा व आकाश शिवहरे के साथ मिलकर अनवान गांव के रहने वाले अमन सिंह पटेल से मरका तिराहे पर रुपयों की मांग को लेकर लोहे की रॉड व डंडों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया था। इस संबंध में बबेरू कोतवाली में अभिषेक समेत तीन पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज है। इस मामले में पेशबंदी के तहत मां-बेटी ने अपने आरोपी पुत्र को बचाने के लिए शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। उधर, कोतवाल द्वारा मां-बेटी के साथ की गई अभद्रता की बात जांच में झूठी और निराधार पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed