{"_id":"5d7bded18ebc3e93d33e5c90","slug":"mother-and-daughters-clashed-in-the-hospital-banda-news-knp513417951","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में मां-बेटियां भिड़ीं, हंगामा और हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में मां-बेटियां भिड़ीं, हंगामा और हाथापाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ के आरोपी की पैरवी में बड़ी बहन सामने आ गई। जिला महिला अस्पताल में मेडिकल चेकअप के दौरान हंगामा मचाते हुए बहन के साथ हाथापाई की। अस्पताल चौकी की पुलिस ने मामला रफा-दफा कराया। उधर, छेड़छाड़ की शिकार युवती की मां ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बबेरू की मूल निवासी एक महिला यहां शहर में अपनी दो पुत्रियों के साथ शहर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबाबू निषाद के घर में किराए से रहती है। बेटियों में एक विधवा है और दूसरी अविवाहित है। बुधवार को इस महिला ने शहर कोतवाली में तहरीर दी कि उसकी 24 वर्षीय छोटी पुत्री के साथ रामबाबू ने छेड़छाड़ की।
आरोप लगाया कि इसके पहले भी उसके साथ मारपीट करता रहा। उसकी पिटाई से उसे और उसकी पुत्री को चोटें आईं हैं। आरोप लगाया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रामबाबू के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट आदि की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर कोतवाली पुलिस महिला की पुत्री को लेकर मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल आई थी। इसी बीच महिला की बड़ी बेटी वहां पहुंच गई और छोटी बहन और मां के आरोपों को गलत बताते हुए रामबाबू को क्लीनचिट देते हुए मेडिकल न कराने का दबाव बनाया।
मां-बेटियों के बीच हंगामे की स्थिति हो गई। हाथापाई भी हुई। अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी श्यामदेव सिंह फोर्स के साथ आ गए और हंगामा मचा रही बड़ी बहन को अस्पताल के बाहर कर दिया। इसी के बाद मामला शांत हुआ। उधर, हंगामा मचाने वाली युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी मां और बहन के संबंध कालूकुआं निवासी एक व्यक्ति से हैं। दो दिन पूर्व उस व्यक्ति ने घर में उसके साथ छेड़छाड़ की। यह भी आरोप लगाया कि यह व्यक्ति मारपीट कर उसके लगभग 3 लाख रुपये के जेवर ले गया।