फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   More than 500 children will participate in the sports competition

Banda News: खेलकूद प्रतियोगिता में 500 से अधिक बच्चे लेंगे हिस्सा

Wed, 13 Dec 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 13 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
More than 500 children will participate in the sports competition
बांदा। आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने पुलिस लाइन में 13 दिसंबर को होने वाली मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि सभी जनपदों की बसें सुबह 8:30 बजे तक खेलकूद स्थल पर पहुंच जाएं। 10 बच्चों के साथ एक महिला अध्यापक भी रहें। प्रत्येक जनपद से बच्चों की माताएं भी आएंगी। चित्रकूट से 170 बच्चे, महोबा से 130, हमीरपुर से 124 और बांदा से 100 से अधिक बच्चे प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन

बाद में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। एलईडी स्क्रीन, पार्किंग, बसों की पार्किंग, साउण्ड सिस्टम एवं बच्चों के बैठने के स्टाल आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed