{"_id":"679bc6fc1aeb5ae23602d83f","slug":"more-than-20-lakh-devotees-took-a-dip-in-mandakini-banda-news-c-215-1-sknp1043-112825-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी
विज्ञापन
दोपहर को ड्रोन कैमरे से रामघाट का नजारा।
- फोटो : पुलिस विभाग
चित्रकूट। प्रयागराज महाकुंभ से धर्मनगरी आने वाले श्रद्धालुओं का कारवां बढ़ता ही रहा। 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गुरुवार को मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। एक स्थान पर ज्यादा भीड़ न हो, इसके लिए पुलिस जगह-जगह बैरीकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं को रोक रही है। पूरी सुरक्षा व्यवस्था पैरामिलिट्री फोर्स ने संभाली है।
प्रयागराज की तरह श्रद्धालुओं की आस्था श्रीराम की तपोभूमि में भी है। प्रयागराज के महाकुंभ से लाखों श्रद्धालु धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे है। भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवन दास व खोही आश्रम के आचार्य विपिन विराट महाराज ने बताया कि प्रयागराज में संगम स्नान के बाद चित्रकूट की मंदाकिनी में स्नान व कामदनाथ में दर्शन की मान्यता है। इसी आधार पर लाखों लोग यहां पहुंचते हैं। दो दिन से वाहनों का काफिला लगातार दिन रात चल रहा है। श्रद्धालु रामघाट पहुंचकर मंदाकिनी नदी में स्नान कर रहे हैं। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई।
ज्यादा किराया लेने पर भड़के डीएम-एसपी
चित्रकूट। मेले में आये श्रद्धालुओं से नौका विहार व मंदाकिनी में पूजन के दौरान नाव में अधिक किराया लेने की शिकायत डीएम व एसपी से हुई। इस पर भ्रमण कर रहे डीएम व एसपी रामघाट पहुंंचे। माइक से नाविकों को बुलाकर चित्रकूट का नाम बदनाम मत करो। निर्धारित किराया ही वसूलो नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी। इसके बाद डीएम व एसपी ने मेला क्षेत्र की अन्य दुकानों पर भी पहुंंचे। सभी से श्रद्धालुओं को उचित मूूल्य पर ही सामग्री देने के निर्देश दिए।