{"_id":"692746fc3835a7c1d908880d","slug":"money-embezzled-after-snatching-tractor-from-farmer-and-selling-it-report-on-three-including-manager-banda-news-c-212-1-bnd1017-136669-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: किसान से ट्रैक्टर छीनकर बेचने के बाद हड़प ली रकम, मैनेजर सहित तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: किसान से ट्रैक्टर छीनकर बेचने के बाद हड़प ली रकम, मैनेजर सहित तीन पर रिपोर्ट
Wed, 26 Nov 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
नरैनी। गिरवां थाना क्षेत्र में किसानों को लोन के नाम पर ठगने का मामला सामने आया है। मलेहरा गांव निवासी आशुतोष की तहरीर पर निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और गाली-गलौज की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़ित आशुतोष ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में उसने एक निजी फाइनेंस कंपनी से लोन लेकर ट्रैक्टर खरीदा था। तिमाही किस्त के रूप में 43,200 रुपये निर्धारित थे, जिसे वह नियमित जमा करता रहा। बीच में आर्थिक स्थिति बिगड़ने पर वह एक किस्त जमा नहीं कर सका। आरोप है कि किस्त में चूक होते ही कंपनी के मैनेजर विकास दीक्षित ने तिंदवारी के बेंदा निवासी रणविजय सिंह को भेजकर 15 दिसंबर 2023 को उसका ट्रैक्टर घर से मंगवा लिया।
बाद में ट्रैक्टर को फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाने के सोनवासा निवासी महेंद्र को बेच दिया गया। पीड़ित के अनुसार ट्रैक्टर बिक्री की रकम कंपनी ने हड़प ली, जबकि लोन की बकाया राशि 1.80 लाख रुपये से बढ़कर 3.30 लाख रुपये कर दी गई। आशुतोष का कहना है कि जब उसने कंपनी मैनेजर से इस बारे में जानकारी लेनी चाही तो तीनों आरोपियों ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर गिरवां थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।