फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mission Pink Health's eye on girl child's health

बालिका स्वास्थ्य पर मिशन पिंक हेल्थ की नजर

Tue, 31 Aug 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mission Pink Health's eye on girl child's health
Mission Pink Health's eye on girl child's health - फोटो : BANDA
बांदा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने वुमेन डॉक्टर्स विंग और मिशन पिंक हेल्थ शुरू किया है। केंद्र सरकार की मंशा पर देश के हर जनपद में यह स्थापित की गई है। यहां मंगलवार को मिशन पिंक हेल्थ का पहला चेकअप कैंप लगाया। 50 छात्राओं का हीमोग्लोबिन चेक किया गया।
विज्ञापन

मिशन पिंक हेल्थ में यहां डॉ. शबाना रफीक को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. मोनिका सक्सेना सचिव, डॉ. कंचन सिंह कोषाध्यक्ष होंगे। डॉ. एसआर वर्मा को बाल रोग प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को गूलर नाका स्थित हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल मिशन पिंक हेेल्थ का पहला शिविर आयोजित हुआ। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने स्कूल की छात्राओं का हीमोग्लोबिन चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एनीमिया इन एडोलिसेंट गर्ल्स कार्यक्रम भी हुआ। डॉ. मोनिका ने आडियो विजुअल प्रजेंटेशन के जरिए छात्राओं में एनीमिया के लक्षण, कारण व उपचार की जानकारी दी।
डॉ. कंचन ने माताओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद रफीक ने कन्याओं को संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या के टिप्स दिए। वुमेन डॉक्टर विंग अध्यक्ष डॉ. शबाना ने खून की कमी, अनियमित महावारी और गुड व बैड टच के बारे में बताया।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्मा ने संतुलित आहार और व्यायाम पर जोर दिया। स्कूल प्रिंसिपल यासमीन खान सहित इरफान अहमद, खुर्शीद अनवर, अनीसा, चंदन गुप्ता, ममता इत्यादि शामिल रहीं। आडियो विजुअल प्रजेंटेशन कंप्यूटर टीचर आदिल और संचालन मुसाब अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed