फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Missing teenager found near begging gang in Punjab

Banda News: पंजाब में भिक्षावृत्ति कराने वाले गैंग के पास मिला लापता किशोर

Sun, 10 Mar 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Missing teenager found near begging gang in Punjab
नरैनी। बुआ के घर से आते समय चार मार्च को लापता किशोर पंजाब में भिक्षावृत्ति कराने वाले गैंग से पंजाब पुलिस ने छुड़ा लिया है। कोतवाली पुलिस परिजनों को लेकर बच्चे को लेने पंजाब गई है।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के रामगंज (सढ़ा) निवासी सत्यनारायण का 14 वर्षीय पुत्र शंकर बुआ के यहां उदयी पुरवा (नहरी) आया था। यहां से घर जाते समय लापता हो गया था। पिता ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार काे सुबह लगभग 10 बजे चचेरे भाई पवन के फोन पर व्हाट्सएप काल आई। शंकर ने रोते हुए बताया कि उसे साधु पकड़ कर ले गए थे और भीख मांगने पर मजबूर कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि वह पंजाब में है। एक साधु के साथ भीख मांग रहा था। स्थानीय दुकानदार ने शक के आधार पर साधू से कड़क आवाज में बात की और उसके (लड़के) के बारे में पूछा। बताया कि उक्त दुकानदार ने जब उससे जानकारी ली तो उसने पूरी कहानी बता दी। तब दुकानदार ने फोन कर पुलिस बुला ली और कथित साधू भेषधारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसी दुकानदार ने फोन पर लड़के शंकर से फोन नंबर पूछकर चचेरे भाई से बात करायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed