{"_id":"c40e2b6e859f3f6f08c4470061877aad","slug":"miscreants-abducted-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक का अपहरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने युवक का अपहरण किया
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरैनी। बदमाशों ने युवक का अपहरण कर लिया। रात को ग्रामीण जंगल में तलाश में जुटे रहे। कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव के मजरा छिगरिहा पुरवा निवासी अवधेश कुमार (32) पुत्र जमाहिर पटेल इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक, गुढ़ा शाखा में प्राइवेट तौर पर काम करता है।
मंगलवार को शाम बैंक से गांव पहुंचने के बाद रात लगभग 8 बजे वह शौच को खेत गया था। वहीं बदमाशों ने उसे दबोच लिया और घसीटकर जंगल की ओर ले गए। उसने फोन पर रोते हुए परिजनों को बदमाशों द्वारा अपहरण करने की जानकारी दी। खबर मिलते ही गांव के लोग इकट्ठे हो गए और जंगल में तलाश करने में जुट गए। उधर, पुलिस को भी फोन पर घटना की जानकारी दी गई। देर रात तक अपहृत का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन