{"_id":"cb94a245c2819b752f2e5f284c9990a9","slug":"minister-guests-in-the-iftar-party-of-sp-s-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की पार्टी इफ्तार में मंत्री बने मेहमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की पार्टी इफ्तार में मंत्री बने मेहमान
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान माह का दूसरा अशरा भी अब खात्मे की ओर है। रविवार को 17 रोजे पूरे हो गए। दूसरा अशरा खत्म होने में सिर्फ तीन दिन और शेष हैं। उधर, इफ्तार पार्टियों का सिलसिला जारी है। राजनीतिक दल भी इसमें शामिल हो रहे हैं। पहल समाजवादी पार्टी ने की है।
विज्ञापन
रविवार को शाम निजामी पैलेस परिसर में जिला समाजवादी पार्टी की ओर से सामूहिक इफ्तार का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कमाल अख्तर सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और जिले के वरिष्ठ अधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के अलावा रोजेदार और अन्य लोग शरीक हुए। रमजान माह तेजी से बढ़ रहा है। अब सिर्फ 12 या 13 रोजे ही और होंगे।
विज्ञापन
वैसे ज्यादा इमकान 29वें चांद का है। अगर ऐसा हुआ तो रोजेदारों को सिर्फ 12 रोजे और मिलेंगे। 18 जुलाई को ईद होगी। बाजारों में देर रात तक खरीददारी शुरू हो गई है। कपड़ों की दुकानों पर खास भीड़भाड़ है। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों में सामूहिक इफ्तार कराए हैं।
विज्ञापन
सपा के इफ्तार में जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने मेजबानी करते हुए सभी की अगवानी की। राज्यमंत्री कमाल अख्तर सहित पूर्व सांसद बाल कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष इमत्याज खां, पूर्व जिला सचिव हसन सिद्दीकी, उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, महासचिव राजेंद्र यादव, हाजी रफीकुस्समद, पीयूष गुप्ता, मनोज वर्मा, अमित सेठ भोलू, कुदरत उल्ला, जामा मसजिद के मुतवल्ली शेख सादी जमां, मुशीर अहमद, तुलसीराम यादव, डीएम सुरेश कुमार, एसपी राकेश शंकर, सिटी मजिस्ट्रेट चित्रलेखा सिंह, एसडीएम विनय पाठक, क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह भी इफ्तार में शामिल हुए।