{"_id":"5f09fc708ebc3e638375ad5e","slug":"migrant-laborers-asked-for-wages-from-sdm-banda-news-knp570672211","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों ने एसडीएम से मांगी मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों ने एसडीएम से मांगी मजदूरी
विज्ञापन
तिंदवारी/चिल्ला। ग्राम पंचायत नरी के मजरा बंशीडेरा के प्रवासी मजदूरों ने पैलानी एसडीएम से मजदूरी दिलाने की मांग की है। लॉकडाउन के दौरान 50 से अधिक मजदूर दिल्ली, मुंबई, सूरत आदि महानगरों से घर लौटे थे। इन मजदूरों ने गांव के 15 नंबर ट्यूबवेल से करीब एक किलोमीटर लंबे सेक्टर रोड पर मिट्टी डालने का काम किया था।
प्रत्येक मजदूर का भुगतान करीब 7000 से 9000 रुपये बाकी है। शिकायत करने वाले प्रवासी मजदूरों में शिवशरण, हीरालाल, प्रेमा, देवा, राजाभैया, चुन्नू वर्मा, सरोज, भगवानदास, बलवंत, चंद्रपाल, संतोष, सुनील, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
यह भी आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और सचिव चहेतों के खाते में ज्यादा भुगतान कराकर धनराशि का बंदरबांट कर रहे हैं। उधर, ग्राम प्रधान महिपत सिंह ने इस संबंध में कोई भी बात करने से इंकार कर दिया। सचिव संतोष कुमार का फोन रिसीव नहीं हुआ। एसडीएम पैलानी रामकुमार ने बताया कि बीडीओ तिंदवारी को मजदूरी भुगतान के निर्देश दिए गए हैं।