{"_id":"684c6b1433209cc8560bcfc1","slug":"meritorious-students-of-high-school-and-intermediate-were-honored-banda-news-c-212-1-bnd1007-128113-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
सम्मान पत्र दिखाता छात्र।
- फोटो : संवाद
अतर्रा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले की टॉप टेन सूची में शामिल मेधावियों को शुक्रवार को विद्यालयों में सम्मानित किया गया।
सरस्वती इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र श्रेयांश गर्ग को प्रबंधक आशीष पांडेय और प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण पांडेय ने डीएम से प्राप्त मेडल, टैबलेट व चेक के साथ कॉलेज की ओर से मेडल पहनाकर बधाई दी।
इसे संस्थान की उपलब्धि बताया। ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के टॉपर छात्र शिवशरण यादव को प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी और प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने मेडल व प्रशस्ति पत्र भेंट किए।
विज्ञापन
इस मौके पर दोनों कॉलेज में शिक्षक, कर्मचारी व छात्रों के परिजन मौजूद रहे।
बताते चलें कि गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दोनों छात्रों को डीएम द्वारा मेडल, प्रमाण पत्र, टैबलेट व 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की गई थी।