फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Meritorious and medal winning players were honored

Banda News: मेधावी व पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Fri, 13 Jun 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Meritorious and medal winning players were honored
मेधावी छात्र को अमर उजाला का प्रशस्ति पत्र देते सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी। - फोटो : संवाद
बांदा। मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार योजना के तहत शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित कर मेधावियों व राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह सम्मान सदर विधायक व जिलाधिकारी ने दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री का वचुर्अल संवाद को सुना गया।
विज्ञापन




हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2025 के 10 मेधावी आकांक्षा सिंह, दीपिका सिंह, पायल शिवहरे, आराध्या गुप्ता, शिवकरण यादव, वी वेश्य, प्रांशु सिंह राठौर, अनुज, आदि व इंटरमीडिएट के 11 मेधावी सनी पटेल, योगिता यादव ,दीपक सिंह, परसौनी, आशुतोष, सिमल, रवि कुमार, किरण कुशवाहा, अजीत सिंह, उत्कर्ष मिश्रा श्रेयांश गर्ग को 21,000 की धनराशि, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र, एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार मुख्यमंत्री खेल पुरस्कार योजना के तहत 68 वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25 में पदक विजेता हिमांशु यादव को गोल्ड मेडल 35000, हर्षित यादव सिल्वर मेडल 25000, आदर्श राय सिल्वर मेडल 25000, अभिषेक यादव सिल्वर 25000, माही राजपूत सिल्वर 25000, परितोष राय सिल्वर मेडल 25000, रोशनी को कांस्य पदक 15,000 की धनराशि, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षा व खेल में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उनके सम्मान के लिए कई योजना शुरू की गई हैं। इसी क्रम में आज मेधावी व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, नरैनी विधायक ओममणी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु गुप्ता, शिक्षक एमएलसी प्रतिनिधि आलोक सिंह, जिला पंचायत सदस्य संतराम, जिलाधिकारी जे.रीभा, अपर आयुक्त भगवान शरण दास, सीडीओ अजय कुमार पांडेय , जिला उपाध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का वर्चुअल संवाद का सीधा प्रसारण सुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने भी दिए प्रशस्ति पत्र
बांदा। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को सम्मान समारोह में अमर उजाला की तरफ से भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 21 मेधावियों को प्रशस्ति व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी जे.रीभा और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने सभी मेधावियों को मेडल सौंपे और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed