{"_id":"31af4173ff2f48bc70e929462017bb71","slug":"memo-to-demand-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोषियों पर कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोषियों पर कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ डीआईजी को ज्ञापन देकर कहा कि बजरिया (महोबा) निवासी साजिदा खातून ने नवंबर 2014 को कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पुलिस ने 18 नवंबर को पुत्री के बरामद होने की सूचना दी। इसके बाद नौ दिन तक उसे महिला थाने में रखा गया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस मामले को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। अभियुक्त सुलह करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
धौंस-धमकी से परिवार महोबा छोड़कर दूसरे स्थान पर शरण लिए है। ज्ञापन देने वालों में शाबिया, सेहाना, इरम, शन्नो, मुन्नी, बिट्टी, शमीम बानो, शाहिदा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन