{"_id":"573a1a604f1c1b5b26ac7159","slug":"medhavion-joy-and-celebration-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों के घर में खुशियां और जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों के घर में खुशियां और जश्न
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 17 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज रोहित कुमार (86.83), विपिन सिंह (88.33), सौरभ सिंह कुशवाहा (88.33)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। रविवार को घरों में छुट्टी मनाते रहे स्कूल-कालेजों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने दूसरे दिन सोमवार को अपने विद्यालयों के नतीजे और मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची जारी की। मेधावी और अच्छे अंक हासिल करने वाले परीक्षार्थियों के घरों पर अभी भी खुशियों और बधाइयों का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
आदर्श बजरंग इंटर कालेज में इंटर का परीक्षाफल 92.56 और हाईस्कूल का 90 प्रतिशत रहा। यहां इंटर में टॉप-10 छात्रों में सुधीर कुमार (92.6), स्नेह कुमार (90), सुनील कुमार (89.8), मोहम्मद रेहान (89.4), रणजीत सिंह (87.8), रामकरन (87.4), ऋषि कुमार (87), जयकिशोर (86.6), चंद्रभान पाल (86.4) और राहुल सिंह (86), प्रतिशत अंकों से पास हुए।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय ने उन्हें शाबासी दी। खानकाह इंटर कालेज का नतीजा 97 फीसदी रहा। इंटर में मोहम्मद तौहीद, साजिद खां और तौकीर क्रमशा: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। सामाजिक विज्ञान में मोहम्मद वसीम खां प्रथम, सूरज प्रजापति द्वितीय और आजम खां तृतीय रहे। प्रबंधक मोहम्मद फारूक और प्रधानाचार्य मोहम्मद शफीक खां ने उन्हें सराहा।
विज्ञापन
फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज का नतीजा शत-प्रतिशत रहा। यहां हाईस्कूल में मनीषा (87.33), ज्योति (83.66) और मुबस्सिरा कौसर (82) अंक से प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। इंटर में दिशा वाजपेई (79.6), फरहीन (79.4) और काशिफा महमूद (79.2) को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला।
हथौरा के मौलाना मोहम्मद हबीब की बेटी उम्मे माबूद ने 82 फीसदी अंक हासिल किए। रुखसार बानो को भी 82 प्रतिशत अंक मिले। अध्यक्ष खुर्शीद अहमद और प्रधानाचार्य राफिया खानम ने खुशी जताई। भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज में इंटरमीडिएट कृषि प्रथम का नतीजा शत-प्रतिशत रहा। कुमारी हर्षा (79.55), अर्जुन कुशवाहा व अजय कुमार यादव ने 87.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य सुनील द्विवेदी ने उन्हेें बधाई दी।
श्याम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं का नतीजा 94 और बालकों का 67 फीसदी रहा। आरती शिवहरे (84.3), अवनीश शुक्ला (83) और सानिया (79.9) अंक पाए। श्रीकृष्णा आइडियल हायर सेकेंड्री स्कूल का नतीजा शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में मनीषा (89) अव्वल रही।
अंजू साहू (87.16), पंकज कुशवाहा (85.5 प्रतिशत) अंकों से प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने मेधावियों और उनके टीचर्स को शाबासी दी। एसडी गर्ल्स हाईस्कूल, तिंदवारी मेें अर्चना (85.83), दीपाली (84), पूजा (83.5), मोहिनी (83) और पूजा (82.5) अंकों के साथ हाईस्कूल की टॉपर बनीं।