{"_id":"5c44bc01bdec224c7f23bb6c","slug":"medal-of-honor-in-the-hindi-essay-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी निबंध प्रतियोगिता के मेधावी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी निबंध प्रतियोगिता के मेधावी पुरस्कृत
Sun, 20 Jan 2019 11:50 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
चिराग फाउंडेशन के पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित आयोजक व निर्णायक।
- फोटो : अमर उजाला
महिला संगठन चिराग फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रभाषा हिंदी पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता 18 नवंबर को हुई थी।
विज्ञापन
रविवार को हजरत मौलाना सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम स्थान अनन्या यादव (कक्षा-9, विद्यावती मेमोरियल पब्लिक स्कूल), द्वितीय स्थान रितिका गुप्ता (कक्षा-10, सेंट मेरीज स्कूल) व वंशिका पटेल (कक्षा-9, संत तुलसी पब्लिक स्कूल) और तृतीय स्थान संगिनी बैगाहा (कक्षा-9, सेंट मेरीज) व निदर्शना सिंह व शिवांशु गुप्ता (कक्षा-9, विद्यावती निगम स्कूल) को मिला।
विज्ञापन
प्रोत्साहन पुरस्कार भी बांटे गए। प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को प्रमाणपत्र दिए गए। प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राएं भी शामिल रहीं। पुरस्कार समारोह चिराग फाउंडेशन अध्यक्ष डा. शबाना रफीक सहित प्रबंधक डा. सबीहा रहमानी, महिला डिग्री कालेज की डा. रंजना सैराहा व शशि भूषण सहित आर्य कन्या इंटर कालेज प्रबंधक शमीम बानो, अंजू दमेले, निशा रश्मी गुप्ता, सीमा नंदा, सौम्या श्रीवास्तव इत्यादि शामिल रहीं।
विज्ञापन
स्कूल प्रधानाचार्य यासमीन खान और उप प्रधानाचार्य मोहम्मद इरफान सहित शहनाज, अर्शी, मलिक, हैदर, खुर्शीद अनवर आदि स्टाफ उपस्थित रहा। संचालन मुसाब अहमद ने किया।