{"_id":"6a9327869132c97aa9038704","slug":"mechanic-dies-after-suffering-electric-shock-while-doing-electrical-work-banda-news-c-211-1-aur1009-150643-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बिजली का काम करते समय करंट की चपेट में आए मैकेनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बिजली का काम करते समय करंट की चपेट में आए मैकेनिक की मौत
Sun, 30 Aug 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो-33- कुलदीप सिंह। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। रक्षाबंधन पर दिल्ली से पैतृक गांव आए 45 वर्षीय बिजली मैकेनिक शनिवार शाम घर में बिजली का काम करते समय करंट की चपेट में आने से झुलस गया। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बेला थाना क्षेत्र के उसराह गांव निवासी कुलदीप सिंह (45) पुत्र रामपाल सिंह दिल्ली में रहकर बिजली मैकेनिक का काम करते थे। रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार को वह अपने पैतृक गांव आए थे। शनिवार शाम करीब पांच बजे वह घर में बिजली का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान तार ठीक करते समय अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।
परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेला थानाध्यक्ष ललितेश नरायण त्रिपाठी ने बताया कि करंट के युवक की मौत की सूचना मिली है। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है।