फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MD kept meeting and consumers were troubled by the cuts

Banda News: एमडी बैठक करते रहे और कटौती से परेशान रहे उपभोक्ता

Sat, 01 Jun 2024 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
MD kept meeting and consumers were troubled by the cuts
बांदा। प्रबंध निदेशक निरीक्षण व अधिकारियों के साथ बैठक में नसीहत देते रहे, वहीं शहर में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। भूरागढ़ उपकेंद्र से जुड़े फीडरों में आपूर्ति बाधित होने से कई मोहल्ले रात भर अंधेरे में रहे। वहीं मढि़यानाका, कटरा सहित कई मोहल्लों में रात भर बिजली की आंख मिचौली उपभोक्ताओं पर भारी पड़ी।
विज्ञापन

जनपद में शुक्रवार की रात बिजली विभाग के प्रबंध निदेशक अमित किशोर के मौजूद रहने के कारण जेई से लेकर मुख्य अभियंता तक सक्रिय नजर आए। इसके बावजूद कई मोहल्लों में लोगों को भीषण गर्मी में बिना बिजली रात काटनी पड़ी। भूरागढ़ फीडर में फाल्ट होने के कारण निम्नीपार, मढि़यानाका, कटरा व भूरागढ़ की बिजली रात में 12 बजे गुल हो गई। गर्मी से परेशान उपभोक्ता अधिकारियों के फोन मिलाते रहे।
विज्ञापन

सुबह चार बजे यहां की लाइन जोड़ी गई। धीरज नगर (कालूकुआं) में रात में एक फेस गायब होने के बाद लोग गर्मी में परेशान रहे। महेश्वरी देवी मंदिर व किरन कालेज चौराहा में बिजली रात भर आती-जाती रही। आर्यकन्या इंटर कालेज के पास केबल में जलने लगी। इससे यहां की बिजली काट दी गई। करीब तीन घंटे बाद उसे सही किया गया। बिजली खेड़ा, शांति नगर, अलीगंज, मर्दननाका में पूरी रात बिजली की आंख मिचौली जारी रही। फूटाकुंआ से मढि़यानाका की ओर डाले गए नए केबल में आग लग गई। इससे भूरागढ़ फीडर से इस क्षेत्र की लाइन काट दी गई। दो बजे कटी लाइट सुबह चार बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा नगर में फिर अंधेरा, उड़ा फ्यूज

बांदा। तिंदवारी रोड कालूकुआं के पास गंगानगर मोहल्ले में ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन दिन लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। मोहल्लेवासियों के विरोध पर शुक्रवार को शाम ट्रांसफार्मर बदला गया। रात में ट्रांसफार्मर का फिर फ्यूज उड़ गया। इससे लोग रात भर परेशान रहे।


मुख्य अभियंता व एक्सईएन ने खुद किया भ्रमण
बांदा। प्रबंधक निदेशक के जिले में होने के कारण बिजली विभाग के मुख्य अभियंता व एक्सईएन टीम के साथ खुद शहर में भ्रमण करते रहे। मढि़यानाका में रात एक बजे अफसरों की टीम पहुंची तो गर्मी से परेशान लोगों ने आक्रोश जाहिर किया। चीफ अभियंता के निर्देश पर करीब एक घंटे में यहां की लाइन चालू कर दी गई। शंकर नगर मोहल्ला भी अफसर रात में पहुंचे और कटौती की स्थिति देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed