फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   match

Banda News: कांटे की टक्कर में लखनऊ को हरा तथागत टीम विजयी

Sat, 14 Sep 2024 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
match
अतर्रा। तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही तीन दिवसीय कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शुक्रवार तीन मैच हुए। पहले मैच में कांटे की टक्कर में तथागत की टीम ने लखनऊ को हराया। दूसरे मैच में न्यूएरा अकेडमी व तीसरे मैच में लखनऊ की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को इंडियन बैंक के सहायक महाप्रबंधक घनश्याम कुमार झा ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत कराई। पहला मैच तथागत स्कूल बनाम शिवानी पब्लिक स्कूल लखनऊ के बीच हुआ। कांटे की टक्कर में तथागत स्कूल अतर्रा ने एक अंक से जीत हासिल की। दूसरा मैच एलपीएस स्कूल बनाम न्यूएरा एकेडमी के बीच खेला गया। न्यूएरा अकेडमी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

तीसरा मैच सत्यम आर्यन स्कूल बनाम लखनऊ के पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल के मध्य में हुआ। लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल ने चार अंक से जीत हासिल की। चौथा मैच पंडित बाबूराम पांडेय बनाम सेंट जेवियर स्कूल हरदोई के बीच हुआ। हरदोई ने छह अंकों से जीत हासिल किया। अंडर-17 छात्र वर्ग में सेंट जेवियर्स बनाम आर्यन पब्लिक स्कूल के बीच मैच हुआ, सेंट जेवियर्स ने 33 पॉइंट से जीत हासिल की। दूसरा मैच सेंट जयपुरिया बनाम संदीपनी पब्लिक स्कूल फतेहपुर के बीच में हुआ जिसमें सेंट जयपुरिया टीम जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र वर्ग में आईएमएस इंटरनेशनल स्कूल बनाम तथागत के बीच में मैच खेला गया।आईएमएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने जीत हासिल की। अंडर-14 बालिका वर्ग में तथागत ज्ञानस्थली व आईएमएस इंटरनेशनल के बीच हुए मैच में आईएमएस इंटरनेशनल स्कूल ने जीत दर्ज की। देर शाम तक क्वार्टर फाइनल मैच तथागत ज्ञानस्थली और एसकेडी अकादमी के बीच हुआ। स्कूल के अध्यक्ष शिवशरण कुशवाहा, आरके वर्मा, प्रधानाचार्य प्रीति, एमडी किरण कुशवाहा सहित शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed