फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married woman thrown out of the house, given triple talaq over mobile

Banda News: विवाहिता को घर से निकाला, मोबाइल से दिया तीन तलाक

Mon, 29 Jul 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of the house, given triple talaq over mobile
बांदा। दहेज की मांग को लेकर पति ने मोबाइल से तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने आरोपी पति समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


चिल्ला थाना क्षेत्र के सादी मदनपुर गांव निवासी नूरजहां का निकाह गांव के ही सलीम के साथ हुआ था। शादी में एक लाख नगद व चार लाख का सामान दिया था। मिले दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं थे। ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और पति ने मोबाइल पर तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने चिल्ला थाने में पति समेत सात ससुरालियों पर मुस्लिम विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम व उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चिल्ला थानाध्यक्ष संदीप पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed